फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cut canal near Nandpur village, 50 bigha crop of farmers submerged

नंदपुर गांव के पास कटी नहर, किसानों की 50 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cut canal near Nandpur village, 50 bigha crop of farmers submerged
फरिहा। काफी दिनों से किसान अपने गेहूं के फसल की सिंचाई के लिए नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। काफी इंतजार के बाद जब नहर में पानी आया तो साफ-सफाई ठीक ढ़ंग से न होने और एक व्यक्ति द्वारा नहर में साइफन लगाने के कारण नहर टूट गई और किसानों की लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 32 और इसकी उपशाखा फरिहा माइनर में देर रात काफी इंतजार के बाद पानी आ गया। लेकिन फरिहा माइनर की मानक के अनुरूप साफ सफाई ना होने और बड़ागांव माइनर के पास चकिया हुसैनाबाद गांव के रहने वाले इश्तियाक अहमद नहर में सायफन डालकर रास्ता बना दिया और अपने खेत में पोखरी का खुदाई करवाया। मिट्टी को ले जाने के लिए इस रास्ते को बनाया था। बीती रात नहर में पानी आ जाने से पानी का बहाव सुचारू रूप से नहीं हो पाया। जिसकी वजह से नंदपुर गांव के समीप नहर कट गई जिससे किसानों की 50 बीघा से ऊपर फसल जलमग्न हो गई। सुबह होते ही इसकी शिकायत जेई मृत्युंजय कुमार से की गई। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मौके पर पहुंचे और जेसीबी से रास्ते की खुदाई करके सायफन को हटाया तब जाकर पानी का बहाव शुरू हुआ। जेई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बिना विभागीय आदेश के ही उक्त व्यक्ति द्वारा नहर को पाटकर रास्ता बनाया था। इसके लिए ऊपर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed