फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crushing session of sugar mill started secretly

गुपचुप तरीके से हो गया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of sugar mill started secretly
दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में छठवें पेराई सत्र का बृहस्पतिवार को गुपचुप तरीके से किसान प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में शुभारंभ किया गया। विधि विधान से हवन-पूजन के साथ पंडित के मंत्रोच्चार के बीच ब्यालर पूजन संपन्न हो गया।
विज्ञापन

हर वर्ष चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया जाता था। डीएम भी इसके शुभारंभ में शामिल होते थे। उनके हाथों से ही पूजन ब्वायलर आदि का पूजन कराया जाता था। लेकिन सठियांव मिल का इसबार ब्यालर पूजन क्यों गुप्त रखा गया यह समझ से परे है। इस बात को लेकर किसान प्रतिनिधि भी हैरान हैं। पूर्व उपसभापति वर्तमान डायरेक्टर आनंद उपाध्याय कहते हैं कि मिल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। डायरेक्टर रामअवध यादव, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले सत्र से मिल चलाने के लिए या मिल बजट पर आज तक कोई बैठक नहीं हुई। भगवान जाने इनका बजट कैसे पास होता है। हालांकि पहले से तैनात चीफ इंजीनियर माया राम यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने कहा कि ब्यालर पूजन किसी मिल का महत्वपूर्ण कार्यक्रम नहीं होता है। मुख्य गन्ना अधिकारी के अनुसार अधिकांश गन्ना ढुलाई के टेंडर फाइनल हो चुके हैं। नियमत: टेंडर फाइनल होने से पहले प्रचार प्रसार से लेकर मिल समिति को जानकारी देना अनिवार्य है। बहरहाल सीसीओ के अनुसार मिल पर गन्ना किसानों का 24 करोड़ 45 लाख बकाया है। मिल चलने से पहले भुगतान कर दिया जाएगा। यह अलग बात है कि मिल की कार्य प्रणाली से खफा किसानों ने इस बार गन्ने की बुआई कम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed