फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal with a 25,000 reward on his head arrested.

Azamgarh News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a 25,000 reward on his head arrested.
जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार 25 हजार का इनामी बदमाश। स्रोत-पुलिस
जीयनपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को चंगईपुर तिराहा से तीन वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सर्वेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह जीयनपुर कोतवाली के पनशब्दा का निवासी है।
विज्ञापन

वह चोरी की घटना में आरोपी था। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 06 जुलाई 2022 को श्वेता सिंह निवासी पनशब्दा, जीयनपुर ने तहरीर दी थी कि सर्वेश सिंह और विकास उर्फ अभिषेक ने घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन और रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली जीयनपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त विकास उर्फ अभिषेक के कब्जे से 20024 रुपये की बरामदगी होने पर मुकदमे में धारा 411 भादवि बढ़ाई गई और उसके विरुद्ध आरोप-पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त सर्वेश सिंह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। न्यायालय में उपस्थित न होने पर 31 दिसंबर 2023 को उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। 7 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी पर जीयनपुर कोतवाली में तीन और रौनापार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed