फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   criminal injured in police encounter in Azamgarh hidden stolen goods in bushes was planning to sell

UP: आजमगढ़ में बदमाश का हाफ एनकाउंटर, झाड़ियों में छिपाकर रखा था चोरी का सामान; बेचने की थी प्लानिंग

Sat, 13 Dec 2025 10:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 10:14 AM IST
सार

UP Encounter News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में एक चोर को गिरफ्तार किया है। घायलावस्था में उसे अस्पताल भेज दिया गया। वह चोरी के सामान कहीं बेचने की फिराक में था।

विज्ञापन
criminal injured in police encounter in Azamgarh hidden stolen goods in bushes was planning to sell
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के थाना मेंहनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चोर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया डीजे साउंड सिस्टम और अवैध तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन




सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि आठ व नाै दिसंबर की रात को ग्राम रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की डीजे दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों द्वारा मिक्सर मशीन, स्पीकर, एम्प्लीफायर सहित महंगे डीजे उपकरण चोरी कर लिए गए थे। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना मेंहनगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान तीन आरोपियों राजेश कुमार, निवासी सरायसादी, थाना सिधारी, संदीप कुमार, निवासी तितलियापार रहिला, आदित्य कुमार, निवासी तितलियापार रहिला का नाम प्रकाश में आया। तीनों ने मिलकर चोरी का सामान मंगई नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

शुक्रवार को थाना प्रभारी संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजेश कुमार किसान जूनियर हाईस्कूल, अहिआई के पास चोरी का सामान बेचने की फिराक में अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। 

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी मेंहनगर भेजकर उपचार कराया गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के डीजे उपकरण, मिक्सर मशीन, दो डीजे स्पीकर, एक्सचेंजर मशीन आदि बरामद किया।

पूछताछ में घायल अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों संदीप कुमार और आदित्य कुमार के साथ मिलकर गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी बदमाश के ऊपर विभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed