{"_id":"4f8da343d5ab2c3bfd386737bc55674d","slug":"unknown-vehicle-collision-deaths-of-two-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ मोड़ पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर बैठे दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि लघुशंका कर रहा तीसरा साथी घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह तीनों नानी की तेरही संपन्न कराकर घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंदेवरा गांव निवासी सकलदीप (19) पुत्र राजबली की नानी का घर गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव में था। शुक्रवार को सकलदीप की नानी की तेरही थी। जिस पर वह अपने मित्र सौरभ (21) पुत्र रामवृक्ष सरोज और प्रदीप (22) पुत्र जगरन्नाथ सरोज को साथ लेकर गया था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे यह तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे।
छाऊ मोड़ पर सौरभ और सकलदीप बाइक पर बैठे हुए थे। जबकि प्रदीप उतरकर लघु शंका करने लगा। इसी बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन इन तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो इन तीनों की पहचान कर लोग अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच सौरभ और सकलदीप की मौत हो गई। जबकि घायल प्रदीप को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीन भाई और एक बहन में सौरभ दूसरे नंबर पर था। दुबई जाने के लिए आज शनिवार को उसे मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जबकि सकलदीप चार भाई और एक बहन में छोटा था। सौरभ और सकलदीप के मौत की सूचना घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया। एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे गांव में गम का मौहाल है।