फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two thousand robbed liquor store

शराब दूकान से दो हजार लूटे

Thu, 04 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two thousand robbed liquor store
नगर पंचायत महराजगंज के नया चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान पर बुधवार रात नौ बजे शराब लेने गए बाइक सवार बदमाश सेल्समैन को तमंचा सटाकर दो हजार रुपया लूट ले गए।
विज्ञापन



बाजारवासियों ने विरोध किया तो बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी शैलेष यादव की महराजगंज कस्बे के नया चौक पर अंग्रेजी शराब की दूकान है।
विज्ञापन



सिधारी थाने के राऊतमऊ गांव निवासी पंकज सिंह सेल्समैन है। बुधवार रात करीब नौ बजे पंकज दूकान पर मौजूद था। तभी एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और शराब लेने के बहाने दूकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीतर जाने के बाद बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचा सटाकर दो हजार रुपया लूट लिया। एसओ महराजगंज शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed