फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two teachers were trained on the case

प्रशिक्षण ले रहीं दो शिक्षिकाओं पर केस

Fri, 04 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 04 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two teachers were trained on the case
लालगंज तहसील के पल्हना ब्लाक में दो महिलाएं फर्जी कागजात पर शिक्षक की ट्रेनिंग ले रही थीं। खंड शिक्षाधिकारी की जांच में यह मामला उजागर हुआ। एबीएसए ने दोनों के विरुद्ध बुधवार को देवगांव कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टीईटी पास करने के बाद अप्रैल माह से ट्रेनिंग कर रही इन दोनों महिलाओं के पास से बीएसए द्वारा जारी आदेश की प्रति भी फर्जी निकली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी पल्हना अरविंद कुमार सिंह के अनुसार, 30 अप्रैल को उनके यहां देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटाबुजुर्ग गांव निवासी मंजू मिश्रा पुत्री कैलाशनाथ मिश्रा और बलिया जिले के फेफना थाने के नगीना नगर निवासी इंद्रकला यादव पुत्री पारसनाथ सिंह यादव बीएसए का आदेश लेकर पहुंची। टीईटी पास इन दोनों के पास जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा जारी 16 अप्रैल 2015 का आदेश भी था।
विज्ञापन


एबीएसए अरविंद कुमार ने इंद्रकला यादव को प्राथमिक विद्यालय बेनूपुर और मंजू मिश्रा को प्राथमिक विद्यालय रामपुर में तैनात कर उनकी ट्रेनिंग शुरू करवा दी। पल्हना ब्लाक में इन दोनों के अलावा करीब 40 प्रशिक्षु शिक्षक तैनात हैं। इन्हें मानदेय के रूप में 7300 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। 24 नवंबर को एबीएसए पल्हना कार्यालय में बैठकर अभिलेखों की जांच कर रहे थे। इस दौरान इंद्रकला और मंजू का अभिलेख कूटरचित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरे दिन खंड शिक्षाधिकारी इन दोनों के द्वारा दिए गए बीएसए के आदेश की प्रति देखे तो वह भी अन्य आदेशों से भिन्न था। सारे तथ्यों की जांच परख के बाद 26 नवंबर को एबीएसए ने इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए देवगांव कोतवाली में तहरीर दी।


बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल देवगांव नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चौकी प्रभारी पल्हना रामजीयावन यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed