फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two suspended including charge inspector

प्रभारी निरीक्षक सहित दो निलंबित

Fri, 31 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two suspended including charge inspector
यूपी पुलिस
पिकअप पर लदी दो भैंस छोडने के बदले में 40500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में कंधरापुर थाने के सिपाही विष्णुकांत द्विवेदी और अधीनस्थों पर नियंत्रण न रखने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। हालांकि फरीद अहमद की जगह अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बता दें कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के तुलसीपुर कुढ़वा गांव निवासी विश्राम यादव को ट्रैक्टर खरीदना था। इसलिए वह छह भैंस बेचने के लिए उन्हें फैजाबाद जिले में आयोजित पशु मेला में लेकर गए। वहां चार भैंस बिक गई जबकि दो भैंस नहीं बिकी। अपनी दोनों भैंस पिकअप पर लादकर विश्राम यादव घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


27 मार्च की रात करीब दो बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी के पास कंधरापुर थाने की पुलिस ने चेक करने के लिए पिकअप रोका और भैंस सहित गाड़ी लेकर थाने चली गई। विश्राम ने सही बात बताई लेकिन सिपाही विष्णुकांत द्विवेदी को उसकी बातों पर यकीन नहीं और उसने 40500 रुपये लेकर गाड़ी छोड़ दी। 28 मार्च की शाम विश्राम यादव ने इसकी शिकायत एसपी आनंद कुलकर्णी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस सतपाल को जांच सौंपी। 29 मार्च को सतपाल पीड़ित विश्राम यादव के साथ उसका दोस्त बनकर कंधरापुर थाने पहुंचे सिपाही से बातचीत की। रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। एएसपी सतपाल की रिपोर्ट पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने सिपाही विष्णुकांत द्विवेदी को रिश्वत लेने और प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद को कर्मचारियों पर नियंत्रण न कर पाने के आरोप में निलंबित कर दिया।


एसपी ने सभी सीओ, कोतवाल, थानाध्यक्ष और सिपाहियों से किसी भी काम के बदले में रिश्वत न लेने की चेतावनी दी है। सभी से अपील की कि यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत करें। मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed