फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed including student in accident

हादसे में छात्र सहित दो की मौत

Wed, 10 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 10 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two killed including student in accident
एटा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव में मंगलवार की सुबह मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। वहीं सोमवार की देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पासीपुर गांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के समय छात्र दरवाजे के बाहर खेल रहा था। अधेड़ अपनी बेटी के शादी का निमंत्रण देकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर कोपा गांव निवासी सुमित गोंड़ (11) पुत्र भगवान माता-पिता के साथ मुंबई में रहता था। वहीं पर कक्षा सात में पढ़ रहा था। एक सप्ताह पूर्व सुमित पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव निवासी रामअजोर गोंड़ के घर स्थित ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार की सुबह सुमित दरवाजे के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। लोग सुमित को नजदीक के अस्पताल में ले गए, जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई बहन में दूसरे नंबर पर था। इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रशूलपुर पासीपुर गांव निवासी रामाश्रय राजभर (45) पुत्र स्व. रामधारी के बेटी की 12 जून को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाश्रय बेटी की शादी की तैयारी और कार्ड बांटकर सोमवार की रात घर लौट रहा था। जैसे ही अपने घर के समीप पहुंचा कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोग रामाश्रय को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामाश्रय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह दो बेटा और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed