फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed, 19 wounded in accidents

हादसों में दो की मौत, 19 घायल

Fri, 27 Apr 2018 11:46 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 19 wounded in accidents
death shimla - फोटो : demo pic
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाइपास पर स्थित राजघाट के पास गुरुवार की रात एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं अतरौलिया क्षेत्र के वासीपुर गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


निजामाबाद क्षेत्र के तेलीपुर गांव निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र रामनाथ मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। गुरुवार को राजेश उसका बेटा अन्नू (50) और पड़ोसी मित्र गुलाब (35) पुत्र पुनवासी के साथ बारात में शामिल होने जा रहा था। रात करीब आठ बजे बाइपास पर राजघाट के पास कार की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान राजेश की मौत हो गई। वहीं कंधरापुर क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा (27) पुत्र शंकरदेव अपने गांव के मित्र दिनेश (26) पुत्र फिरतू के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा था। गुरुवार की रात अतरौलिया क्षेत्र के वासीपुर गांव के पास पहुंचा कि ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौर मार्ग पर कनेरी गांव के पास शुक्रवार को पिकअप पलटने से एक वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने जा रहे 16 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। चार मजदूरों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 
घायल होने वालों में अरमान (14), मुहम्मद कामिल (20), भोनू (14), आरिफ  (17), नौशाद (18), टीपू (18), राजेश (15), अबू अजहर (15), फैसल (25),  फूलपुर कस्बा निवासी, मुंशी रजा (12), शहजाद (11) निवासी उदपुर,  मनीष (12), मिस्टर (13), शिवम (13), नितेश (16) निवासी कनेरी गांव निवासी, सेराज (14) उदपुर गांव का रहने वाले हैं। यह सभी फूलपुर कस्बे में स्थित एक टेंट हाउस पर काम करते हैं।


शुक्रवार को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कनेरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में टेंट के समान से लदी पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिसमें यह सभी घायल हो गए।



घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष का वहीं पर इलाज चल रहा है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed