फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two class people face to face , Force

दो वर्ग के लोग आमने सामने, फोर्स तैनात

Tue, 19 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two class people face to face , Force
दो वर्ग के लोग आमने सामने, फोर्स तैनात
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ गांव में रविवार की शाम गेहूं के खेत में भैंस के जाने को लेकर उपजे विवाद में मनबढ़ों ने अधेड़ को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गए और टकराव की नौबत आ गई। एसपी दयानंद मिश्रा कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत तो हो गया लेकिन तनाव देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराई। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

 

भोरमऊ गांव निवासी शब्बू गेहूं का बोझ बधवा रहे थे। तभी राजभर बस्ती के लड़कों की भैंस खेत में चली गई। नाराजगी जताते हुए शब्बू और उसके घरवालों ने कुछ लड़कों को थप्पड़ मारते हुए भाग जाने को कहा। लड़कों में कहासुनी होने लगी और वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर से गुजर रहा राममूरत राजभर (40) वहां पहुंच गया। राममूरत के आते ही शब्बू के समर्थक उस पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिए।

विज्ञापन

चोट लगने से राममूरत बेहोश होकर गिर गया। यह बात राजभर बस्ती वालों को हुई तो महिला-पुरुष लाठी-डंडा लेकर उस तरफ चल दिए। उधर शब्बू की बस्ती के लोग भी काफी तादाद में आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाल फूलपुर अनिल तिवारी ने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां एसपी दयानंद मिश्रा, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ एसके सिंह कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के संबंध में राममूरत की पत्नी रीता देवी ने शब्बू के अलावा नवाब, अरबाज, मो. अशद, इश्तेयाक, सुफियान, कलाम को नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने बताया कि मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है। नामजद सातों आरोपी गिरफ्तार हैं। अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed