{"_id":"56eef8504f1c1bd047f14f82","slug":"three-killed-in-road-accidents-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें बाइक सवार दो युवकों कैलाश (28) और संदीप (24) की मौत बरदह थाना क्षेत्र के बउवापार गांव के पास रविवार की दोपहर ट्रक से कुचलकर हुई जबकि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़उबाबा मंदिर के पास शनिवार की शाम बोलेरो की टक्कर से घायल आटो में सवार युवक विजय (18) की देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गढ़हा गांव निवासी कैलाश (28) पुत्र रामसकल और संदीप उर्फ करिया (24) पुत्र रामब्रत गहरे मित्र थे। दोनों अक्सर एक साथ ही कहीं जाते थे। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का कैलाश एक बच्चे का पिता था। वह वाराणसी के पहड़िया में स्थित कारखाने में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व घर आया था। संदीप पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। रविवार को कैलाश और संदीप एक बाइक पर बैठकर ठेकमा बाजार गए थे।
दोपहर को दोनों घर लौट रहे थे। उनकी बाइक आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बउवापार गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव निवासी विनय राम (20) पुत्र मोतीलाल की बहन पूजा की शादी दस मार्च को थी। इसमें शामिल होने के लिए विनय का मित्र इलाहाबाद जिले के मऊ आइमा थाने के दरियागंज गांव निवासी विजय (18) पुत्र रामाश्रय भी आया था। शनिवार को दोनों मित्र देवगांव बाजार आए थे। यहां से आटो में बैठकर वे लौट रहे थे। बुढ़उबाबा मंदिर के पास सामने से आ रही बोलेरो ने आटो में टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में विजय की मौत हो गई। जबकि विनय की हालत गंभीर बताई गई है।