{"_id":"586bdf954f1c1b943a158ea7","slug":"theft-of-thousands-to-break-the-lock-of-the-six-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दूकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दूकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में रोडवेज के पास ज्वलेरी की दूकान में हुई चोरी।
अहरौला और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित छह दूकानों का ताला तोड़कर चोर सोमवार की रात दूकान में घुसे और 20 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जीयनपुर कस्बे में जिस वक्त चोर चोरी कर रहे थे। उसकी आहट मिलने पर लोग घेराबंदी कर एक चोर को दबोच लिया। जबकि एक भाग गया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दूकानदारों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर संबंधित थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जीयनपुर कस्बा निवासी रिजवान की मछली मार्केट में मेडिकल स्टोर है। सोमवार की रात बाजार का सुनसान माहौल पाकर चोर रिजवान के दूकान का ताला तोड़कर उसमें से पांच हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये की दवा चुरा लिया। रिजवान की दूकान के बगल में शाहीद की मोबाइल की दूकान का ताला तोड़कर चोर तीन हजार रुपये नगद और 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। जबकि रोडवेज के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान का ताला तोड़कर 3660 रुपये नगद और 2855 रुपये की अंग्रेजी शराब चुरा लिया। अंग्रेजी शराब की दूकान रोडवेज जीयनपुर के पास स्थित है।
बघईडांड़ गांव निवासी राणा सिंह इसके सेल्समैन हैं। इसी दूकान के बगल में अजय वर्मा के आभूषण की दूकान तोड़कर चोर चार हजार रुपये नगद और 26 हजार रुपये की मिलावटी चांदी के आभूषण चुरा लिया। चोर जिस वक्त अजय की दूकान में चोरी कर रहे थे। उसकी आहट मिलने के बाद अजय के घर वाले लोगों की मदद से घेराबंदी कर एक चोर को दबोच लिया। जबकि दूसरा भाग गया। बाजार के लोग पकड़े गए चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इसीक्रम में अहरौला थाने के माहुल बाजा निवासी राजकुमार मद्धेशिया की मिठाई की दूकान है। रात को चोर दूकान का ताला तोड़कर चार हजार रुपये नगद चुरा लिया। राजकुमार के बगल में मोतीपैर गांव निवासी अजय की इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकान है। चोर उसके दूकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर उसके फरार साथी के नाम और पते के विषय में पूछताछ कर रही है।