फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft, break the lock of the house and five million

घर का ताला तोड़ साढ़े पांच लाख की चोरी

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत निजामाबाद के गल्ला मंडी मुहल्ले में शुक्रवार की रात व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 2.53 लाख रुपये नगदी सहित साढ़े पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन

    घटना की रात परिवार के लोग ताला बंद कर जौनपुर शादी समारोह में भाग लेने गए थे। शनिवार की सुबह वापस आने पर घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित   का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। नगर पंचायत निजामाबाद के गल्ला मंडी मुहल्ला निवासी कृष्ण मुरारी मोदनवाल बिस्किट के थोक व्यापारी हैं। इनके चचेरे भाई का मकान जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में है।
विज्ञापन


  वहां शुक्रवार को चचेरे भाई के बेटे की शादी होने की वजह से कृष्ण मुरारी का पूरा परिवार सहित अपने मकान में ताला बंद कर वहां चला गया।  शुक्रवार की रात कृष्ण मुरारी के मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर आलमारी, बक्सा, अटैची तोड़कर घर में रखा 2.53 लाख रुपये नगद और तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह कृष्ण मुरारी जौैनपुर से अपने घर पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवारवालों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर लौट गई।
 शनिवार की शाम परिवार की महिलाएं घर पहुंची तो उन सभी ने चोरी गए सामानों का विवरण दी। इसके बाद कृष्ण मुरारी ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed