फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Statue of tension in the two communities Chhath maiya

छठ मइया की प्रतिमा को लेकर दो समुदायों में तनाव

Sat, 05 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 05 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Statue of tension in the two communities Chhath maiya
मूर्तिकार - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र स्थित सरायमीर कस्बे से सटे पुरवा गांव में शनिवार को छठ मइया की मूर्ति को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। समीप ही थाना होने के चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और मामले को संभाला। देर रात समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव व्याप्त था। पुलिस दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों को थाने में बैठाकर मामला सुलटवाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के लोग  पुरवा गांव के पास के तालाब किनारे प्रत्येक वर्ष छठ मइया की प्रतिमा स्थापित करते हैं। रविवार को पूजा के चलते लोग प्रतिमा को दूसरे समुदाय की बस्ती के पास के रास्ते से ले जा रहे थे कि वहां के लोगों ने रोक दिया, जिसके बाद तू-तू, मै-मै होने लगी। दोनों समुदायों के बीच बात बढ़ गई, जिसके बाद लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही समीप स्थित थाने से पुलिस पहुंच गई। आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। 
विज्ञापन


पिछले साल भी हुआ था तनाव
मालूम हो कि पिछले वर्ष भी प्रतिमा को इस रास्ते से ले जाने को लेकर तनाव बढ़ा था। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ था। 

 छठ मइया की प्रतिमा को ले जाने का रास्ता पहले से निर्धारित था। कुछ लोग गलत रास्ते से प्रतिमा ले जा रहे थे। दोनों पक्षों को समझाया गया है। निर्धारित रास्ते से ही प्रतिमा को ले जाने पर सहमति बनी है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण मेें है। - शैलेंद्र सिंह, एसपी (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed