{"_id":"23f3804e79f7d15efe54e0b2a36699cb","slug":"sp-candidate-s-husband-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी के पति पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा प्रत्याशी के पति पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
तहबरपुर ब्लॉक से सपा प्रत्याशी सुभावती देवी के पति पूर्व प्रमुख रिखदेव यादव पर गुरुवार रात हमला किया गया। घटना के समय वह प्रचार कर लौट रहे थे। भंवरनाथ-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम पुल के पास बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन संयोग रहा कि गोली पहिए में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग गए। शुक्रवार को रिखदेव ने एसपी से मिलकर घटना स अवगत कराया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के पूरा अचानक गांव निवासी रिखदेव यादव तहबरपुर ब्लाक के पूर्व प्रमुख हैं। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह पत्नी के लिए प्रचार कर जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही भवरनाथ-तहबरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम पुल के पास पहुंचे, सामने से आए स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।
गोली रिखदेव की स्कार्पियो के पिछले चक्के में लगी। घटना के समय रिखदेव के साथ पांच समर्थक भी थे। जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावर जिला मुख्यालय की ओर फरार हो गए। एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि रिखदेव की शिकायत पर एसओ तहबरपुर को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और जांच र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।