फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soldier 's father shot

सिपाही के पिता की गोली मारकर हत्या

Tue, 12 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Soldier 's father shot
डोड़ोपुर गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे चंदौली में तैनात सिपाही कन्हैया लाल के पिता छोटेलाल की बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के सामने गोली मार कर हत्या कर दी। इससे गुस्साए परिवारवालों ने बाजार में जमकर तोड़फोड़ की और शव को रखकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन



भारी फोर्स के साथ पहुंचे एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी और एसपी सिटी विनोद कुमार के काफी समझाने के बाद शाम चार बजे परिवारवालों ने शव को वहां से उठाया गया। कन्हैया की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। घटना का कारण घर के बगल में स्थित आबादी की जमीन का विवाद बताया गया।
विज्ञापन



निजामाबाद क्षेत्र के डोड़ोपुर गांव निवासी छोटेलाल सोनकर (54) का मकान रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग पर है। वह कृष्ण नगर बाजार में फल का ठेला लगाते थे। उनके तीन बेटों में बड़ा कन्हैया सोनकर चंदौली में सिपाही है जबकि दूसरा भोला घर पर रहता है। सबसे छोटा नान्हू दिल्ली में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटेलाल सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे कुछ लोगों के साथ घर के सामने बैठे थे। तभी रानी की सराय बाजार की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मारी और निजामाबाद की ओर भाग निकले। गोली लगने से छोटेलाल कुर्सी से नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।



वारदात के बाद छोटेलाल के घर वाले सड़क पर उतर आए और बाजार में तोड़फोड़ करने लगे। आधा दर्जन से अधिक दूकानों के सामानों को तोड़ दिया और वहां खड़ी दो बाइक और एक साइकल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में छोटेलाल की लाश को घर के बाहर रखकर परिवारवाले नारेबाजी करने लगे।


घटना की जानकारी पर एसपी सिटी विनोद कुमार और एडीएम प्रशासन कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। शाम चार बजे कन्हैया सोनकर के आने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed