फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rustic politics is also the cause of murder

गंवई राजनीति भी है हत्या का कारण

Mon, 02 Jul 2018 12:09 AM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Mon, 02 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
 बरदह थाने के नरवें गांव निवासी सिरबल बिंद की हत्या गंवई राजनीति का परिणाम था। मनबढ़ों के हमले से घायल सिरबल की पत्नी, बेटा और बेटियां जिला अस्पताल से शनिवार की शाम तक घर चली आईं ताकि सिरबल का अंतिम संस्कार कर सकें। घर पर ही डाक्टर बुलाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के दूसरे दिन रविवार को भी परिवार में चूल्हा नहीं जला। एहतियातन दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब चार हजार आबादी वाले इस गांव में सबसे अधिक दलित इसके बाद क्षत्रिय, राजभर, बिंद और यादव बिरादरी के लोग रहते हैं। गांव से निकली पक्की सड़क सिसवारा होते हुए मुक्तीपुर बाजार जाती है। इसी सड़क से करीब 40 मीटर पीछे सिरबल का मकान है। अपने दरवाजे से पांच मीटर छोड़ वह 20 फुट लंबा और 12 फुट चौड़ा कमरा बनवा रहा था। शेष उसकी जमीन खाली पड़ी थी। इसी खाली पड़ी जमीन से करीब पांच फुट पश्चिम तरफ मंतलाल राजभर का मकान है। उसका सहन सड़क की तरफ है। मंतलाल के मकान के पूरब सिरबल की जमीन की तरफ पांच फुट खाली जमीन है। जिसे वह कब्जा करना चाहता था और दो वर्ष पूर्व सिरबल की सहमति पर मड़ई डाल ली थी। सिरबल जब अपने मकान का निर्माण शुरू किया तो गंवई राजनीति हावी होने लगी। कुछ लोग सिरबल की तरफ से तो कुछ लोग मंतलाल की तरफ से खड़े हो गए। चूंकि सिरबल अपनी जगह पर सही था। इसलिए वह निर्भीक था। मंतलाल की नीयत में खोट थी और वह विवाद करना चाहता था। परिवार और गांव के कुछ अन्य लोगों का साथ आग में घी डालने का काम किया और वह सिरबल की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed