{"_id":"03934a783eeba7fd6b188d5c6e673936","slug":"ran-punk-from-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से भागा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल से भागा बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के मामले गिरफ्तार आरोपी शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल से फरार हो गया। थाने के दो सिपाही उसे हिरासत में लेकर मेडिकल मुआयना के लिए यहां आए थे। आरोपी के भागने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ नगर और कोतवाली पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई। अतरौलिया थाने की पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया था।
आरोपी रामसिंगार वर्मा अतरौलिया थाने के एक गांव का रहने वाला है। होली के दिन छह मार्च को रामसिंगार अपने ही गांव के छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया था। पीड़िता के घर वालों ने उसके विरुद्ध सात मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस रामसिंगार की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस ने रामसिंगार को बूढ़नपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद एसओ ने थाने के सिपाही नवीन मित्तल और बृजेश सिंह की अभिरक्षा में रामसिंगार को मेडिकल मुआयना के लिए शाम को जिला अस्पताल ले गए थे। जहां वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। रामसिंगार के भागने की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीओ नगर केके सरोज, शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी के साथ आरोपी की तलाश में जुट गए। सीओ बूढ़नपुर रमेश चंद्र पाठक ने बताया कि घटना स्थल जिला अस्पताल होने की वजह से शहर की पुलिस को ही आगे की कार्रवाई करनी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।