फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Proof , otherwise be ready for action

सबूत दें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Mon, 25 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Proof , otherwise be ready for action
नोट‌िस
धार्मिक वाक्य लिखे कागज के दोने पर उपजे विवाद के चौथे दिन सोमवार को पुलिस ने उपद्रव करने वाले लोगों को घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाई है। यह नोटिस कस्बे के करीब 76 लोगों के घरों पर चिपकाई गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


बता दें कि मुबारकपुर नगर के मुहल्ला अलीनगर चौराहे पर शुक्रवार की शाम एक चाट की दुकान से धार्मिक वाक्य लिखे कागज के दोने में चाट बेचने को लेकर बवाल हो गया। लोग सड़क पर उतरकर आक्रोश में नारे बाजी व तोडफ़ोड़ करने लगे। लोगों ने नगरपालिका कार्यालय सहित अन्य कईयों के घरों में तोडफ़ोड़ की। पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में की।
विज्ञापन

 

घटना के वक्त पुलिस द्वारा करवाए गए वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने 30 नामजद और 670 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने, तोडफ़ोड़ करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई कर रही है। पुलिस के सख्ती से बचने के लिए कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा। जबकि पुलिस उन्हीं को निशाना बना रही। जो-जो लोग वीडियो क्लिप में उपद्रव करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार को पुलिस ने मुहल्ले के 70 लोगों को घरों पर नोटिस चस्पा की। जिसमें साफ लिखा गया है कि आप अपने आपको निर्दोष साबित करने का प्रमाण पत्र लेकर थाने पर उपस्थित हों और अपना पक्ष रखे। अन्यथा आपके विरुद्ध होने वाली कार्रवाई के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। एसपी नगर डा. विपिन ताडा ने बताया कि हमने तो उन्हें पहचान लिया है। इसके बाद भी यदि वह बेगुनाह हैं तो अपना पक्ष रखें। साबित होने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। पर्याप्त साक्ष्य न दे पाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

 

धार्मिक वाक्य लिखे कागज का दोना चाट की दूकान पर मिलने पर हुए उपद्रव की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया। डीजीपी सैय्यद जाविद अहमद ने मामले की जांच एसटीएफ वाराणसी को सौंपी है। मुबारकपुर कसबे में बीते शुक्रवार की शाम एक चाट विक्रेता की दूकान पर धार्मिक वाक्य लिखा कागज का दोना मिल गया। इसे लेकर कसबे में संप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उपद्रवियों ने इस बात को लेकर जमकर तोड़फोड़ करने के साथ आगजनी का प्रयास किया था।

 

हालांकि समय रहते जिला और पुलिस प्रशासन मामले को संभाल लिया। इस घटना के बाद से लगातार जिले के आलाधिकारी मुबारकपुर थाने पर कैंप किए थे। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर मामले की जांच एसटीएफ वाराणसी को सौंपने का निर्णय किया गया। इसी क्रम में सोमवार को एसटीएफ वाराणसी के प्रभारी और एएसपी एस आनंद को लखनऊ बुलाया गया। साथ ही डीजीपी ने मामले की जांच एस आनंद को सौंपी।

 

बोले सच्चाई का पता लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ संपर्क करने पर एएसपी एस आनंद ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर टीम मुबारकपुर रवाना होगी। इससे पूर्व टीम के सदस्य साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed