फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prime Minister 's bodyguards shot Mnbdhon

प्रधान के अंगरक्षक को मनबढ़ों ने मारी गोली

Thu, 05 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister 's bodyguards shot Mnbdhon
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में बुधवार की सुबह मनबढ़ों ने प्रधान के दो निजी अंगरक्षकों को गोली मार दी। पीड़ितों में एक को हाथ और दूसरे को पैर में गोली लगी है। दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गंजोर गांव के प्रधान कमलेश सिंह सिंह के अंगरक्षक गांव के ही सत्येंद्र सिंह (32) और चंदन यादव (26) बुधवार की सुबह प्रधान के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही कुछ मनबढ़ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में सत्येंद्र के दाहिने हाथ और चंदन के बाएं पैर में गोली लगी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की बात को लेकर दोनों युवकों की कुछ लोगों से मारपीट हुई थी। उस दौरान फायरिंग भी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने इस घटना को अंजाम दिया। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed