फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pradhan's brother killed in Azamgarh

आजमगढ़ में प्रधान के भाई की हत्या

Tue, 22 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
pradhan's brother killed in Azamgarh
थाना क्षेत्र के असौसा गांव में मंगलवार की सुबह अपने समर्थक को बचाने गए ग्राम प्रधान के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि गोली और ईंट लगने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


असौसा गांव निवासी महेंद्र यादव की मां श्याम दुलारी यादव को प्रधानी का चुनाव हराकर उनके पट्टीदार कमलेश यादव प्रधान बन गए हैं। इससे नाराज महेंद्र आदि अब कमलेश के समर्थकों से मारपीट कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह महेंद्र और उसके भाई पास में रहनेवाले कमलेश के समर्थक अच्छेलाल वर्मा को पीटने लगे। जानकारी होने पर पहुंचे कमलेश ने सभी लोगों को हटा बढ़ा दिया। उनके जाते ही महेंद्र आदि अच्छेलाल के घर पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन


 सिर में ईट लगने से अच्छेलाल घायल हो गया और बचाने के लिए उसने प्रधान को फोन किया। संयोग से फोन कमलेश के चचेरे भाई राजेश यादव (32) उठाया और वह तत्काल मौके पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजेश को देखते ही महेंद्र, नरेंद्र, संजय और अनिल यादव ने उसे दौड़ा लिया और पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजेश कुछ आगे जाकर गिर पड़ा तो हमलावरों ने उसे दो गोली और मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान राजेश को बचाने पहुंचे गांव के पंकज पांडेय (30) और अवधराज यादव (45) को भी हमलावरों ने गोली मार दी गई। पंकज की जांघ और अवधराज के पीठ में गोली लगी है। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। राजेश दो भाइयों में बड़ा था। दो बेटियों का पिता राजेश ठेकेदारी करता था।


हत्या की सूचना मिलने पर प्रभारी एसपी अशोक कुमार वर्मा, एसपी सिटी विनोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान कमलेश यादव की तहरीर पर महेंद्र, नरेंद्र, संजय और अनिल यादव के खिलाफ मारपीट, हत्या, धमकी देने और दहशत फैलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed