{"_id":"f5c9b26833db623b376de84acc0dc4d8","slug":"police-daboca-gherebadi-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेहनगर थाना क्षेत्र के सेरा पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, दो अन्य बदमाश घेराबंदी तोड़कर भाग गए। पुलिस को मिली इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेंहगनर थानाध्यक्ष कुमुदशेखर सिंह, स्वात टीम और सर्विलांस टीम क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में मंगलवार को घूम रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चार मोटरसाइकिल पर सवार पांच बदमाश खरिहानी की ओर जा रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने सेरा पुलिया के पास घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। तभी चक्रपानपुर की तरफ से बदमाश आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन बाइक, दो तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, आठ हजार रुपये और चार मोबाइल बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों में शुभम् पांडेय पुत्र महेंद्र पांडेय सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह, राजमंगल यादव पुत्र प्रह्लाद यादव मेंहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर और धर्मेंद्र पुत्र कांताराम सिधारी थाना क्षेत्र के बभनौली अदाई गांव के निवासी हैं।
वहीं, फरार बदमाश राहु़ल पांडेय पुत्र गुरुदेव पांडेय और पिंटू पांडेय पुत्र धर्मराज पांडेय सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने वर्ष 2015 में अतरौलिया, जीयनपुर और तहबरपुर में लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं वर्ष 2014 में इन लोगों ने मेंहनगर थाना क्षेत्र में एक, जहानागंज में दो और निजामाबाद में एक लूट की घटना को अंजाम दिया।