{"_id":"57bf38124f1c1b3257d4ee06","slug":"people-fake-sales-tax-officer-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने फर्जी सेल टैक्स अधिकारी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्जी सेल टैक्स अधिकारी
महराजगंज कस्बा में गुरुवार की शाम नीली बत्ती लगी कार से सेलटैक्स अधिकारी बनकर दूकानदारों से वसूली करने वाले एक आरोपी को लोगों ने गाड़ी सहित दबोच लिया। जबकि दूसरा चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी और उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
महराजगंज कस्बा निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र कूबेर केराना के थोक एवं फूटकर दूकानदार हैं। गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे उनकी दूकान के सामने नीली बत्ती लगी एक कार रुकी। उसमें सवार एक व्यक्ति गाड़ी में बैठा रहा। जबकि चालक नीचे उतरा और अशोक के पास पहुंचकर कहा कि सेलटैक्स के अधिकारी आपको बुला रहे हैं। अधिकारी का नाम सूनते ही अशोक डर गया। जिसका फायदा उठाते हुए चालक उससे 15 सौ रुपये लिया और कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी शराब के ठेके के सामने रोक दिया।
गाड़ी शराब की दूकान के सामने रुकने पर अशोक को शक हुआ और वह गाड़ी के पास जाकर उन्हें रोक लिया, अशोक जोर-जोर से चिल्लाने लगा और अधिकारी का परिचयपत्र मांग रहा था। उसकी आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच किसी ने महराजगंज थाने की पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती कि गाड़ी में बैठा व्यक्ति भाग गया। लोगों ने चालक और गाड़ी को पकड़ लिया। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज शिशिर त्रिवेदी ने बताया कि यह सेलटैक्स के किसी अधिकारी की गाड़ी है। अधिकारी कौन है, गाड़ी में सवार लोग इस प्रकार की वसूली क्यों और किसके इशारे पर कर रहे थे। इसकी जांच की जा रही है।