{"_id":"56ec48b54f1c1b215b8b4792","slug":"my-mother-had-a-big-heart-failure-burns-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को जलता देख बड़ी सास का हुआ हार्ट फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को जलता देख बड़ी सास का हुआ हार्ट फेल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध रूप से लगी आग में बहू को जलता देखकर उसकी बड़ी सास का हार्टफेल हो गया। परिवार ने आनन-फानन गंभीर रूप से जली बहू को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे रेफर कर दिया गया।
उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कघटना की सूचना के बाद मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने सास, जेठानी और दो देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। औपचारिक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पिछौरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह की बेटी क्षमता सिंह (24) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बरदह थाने के बर्रा गांव निवासी नवनीत सिंह के साथ हुई थी। क्षमता का कोई भाई नहीं है। ऐसे में ससुराल वाले पिता की जमीन को उनके नाम कराने का दवाब बना रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार की रात क्षमता अपने कमरे में सोई थी। देर रात अबूझहाल में आग लगने से वह जलने लगी। क्षमता शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकली तो वह आग का गोला बन गई थी। उसे जलता देख उसकी बड़ी सास मेवाती देवी (60) का हार्ट फेल हो गया और वह वहीं गिर गई।
घर वाले आग पर काबू पाने के बाद क्षमता को जौनपुर जिले में स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। बेटी के साथ हुई घटना की सूचना के बाद उसके पिता राजेंद्र सिंह ने क्षमता की सास तारा देवी, जेठानी ममता सिंह तथा देवर सोनू और गोलू के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज है। जांच की जा रह है।