फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother - daughter stabbed knife entered the house

घर में घुसकर मां-बेटी को घोंपा चाकू

Fri, 29 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mother - daughter stabbed knife entered the house
हत्या - फोटो : AmarUjala
 थाना क्षेत्र के बैलाकोल गांव निवासी मां-बेटी पर शुक्रवार की सुबह पूर्वाह्न 11 बजे के करीब एक वहशी युवक घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के चेहरे और बेटी के गर्दन पर लगने से दोनों घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, भाग रहे युवक को गांववालों ने दबोचा। पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रामदुलार राम की बेटी वंदना (21) क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती है। मऊ जिले के रानीपुर गांव में उसकी रिश्तेदारी है। रानीपुर का सुनील राम पुत्र कमला से उसकी पहचान हुई। सुनील अक्सर वंदना को फोन कर परेशान किया करता था। गुरुवार की शाम रानीपुर गांव से बैलाकोल में बारात आई थी, जिसमें सुनील भी आया हुआ था। शुक्रवार पूर्वांहन 11 बजे वंदना अपनी मां दुर्गावती देवी (52) के साथ घर में कुछ काम कर रही थी। तभी सुनील घर में घुसकर वंदना से मिलना चाहा।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने वंदना को गर्दन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां दुर्गावती को भी चाकू मार दिया। उसके चेहरे पर चाकू लगा है। सुनील को गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रपंच का मामला है। सुनील को थाने पर बैठाया गया है। अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed