{"_id":"5734c8f14f1c1be24c91a12f","slug":"maharajganj-prison-speak-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज जेल से बोल रहा हूं... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महराजगंज जेल से बोल रहा हूं...
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जेल से बोल रहा हूं, विधायकी लड़ने के लिए पैसा चाहिए। जगह और समय हम तुम्हें बाद में बताएंगे। हां, इतना याद रखना कि हमसे चालाकी दिखाई तो खैर नहीं। रंगदारी के लिए कुछ इसी अंदाज में धमकी दी गई तरवां क्षेत्र के खरिहानी बाजार स्थित नर्सिंग होम संचालक महेंद्र चौहान को। धमकी देने वाले ने अपना नाम श्यामबाबू पासी बताया और कहा कि वह महराजगंज जेल से बोल रहा है। हालांकि उसने अभी यह नहीं बताया कि कितने रुपये देने हैं। धमकी से भयभीत नर्सिंग होम संचालक ने बुधवार को तरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के जमुकी गांव निवासी महेंद्र चौहान तरवां थाने के खरिहानी बाजार में नर्सिंग होम चलाते हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित दूर खलिहानी बाजार में यह अस्पताल है। महेंद्र नर्सिंग होम के पास ही परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीन मई की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम श्यामबाबू पासी बताते हुए कहा कि महराजगंज जेल से बोल रहा हूं। विधायकी चुनाव लड़ने वाला हूं। तुम तो जानते हो कि चुनाव में कितना धन खर्च होता है। ऐसे में हमारे जैसे लोग तुम जैसों पर ही निर्भर होते हैं।
इसलिए इतना याद रखो कि पैसा तो तुम्हें देना ही है। कितना देना है, कहां पहुंचाना है, यह हम तुम्हें बाद में बताएंगे। चालाकी बिल्कुल मत दिखाना, नहीं तो यह महंगा पड़ेगा। महेंद्र ने बताया कि तीन मई के फोन को उसने किसी का मजाक समझा लेकिन आठ मई को फिर फोन आया। बुधवार को महेंद्र चौहान ने तरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।