फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kills the corpse by killing the woman

महिला की हत्या कर लाश फेंकी

Thu, 27 Jul 2017 11:53 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Thu, 27 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kills the corpse by killing the woman
knife
खरिहानी-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित मेंहनगर थाना क्षेत्र के मघई नदी पुल के नीचे गुरुवार की सुबह महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश नदी के किनारे थी जबकि उसकी चप्पल और खून से सना चाकू पुल पर था। कपड़े थोड़े दूर पर फेंके गए थे। गले और चेहरे पर चाकू के आठ घाव के निशान हैं। पुलिस ने बलात्कार की आशंका भी जताई है। लेखपाल के निर्णय से सीमा विवाद सुलझने के बाद मेंहनगर थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन

           
लगभग 45 वर्षीय महिला के शरीर पर सिर्फ पीले रंग की मैक्सी थी। लाल रंग का सलवार थोड़ी दूरी पर फेंका गया था। जिस स्थान पर महिला की लाश पड़ी थी, वहां मेंहनगर, जहानागंज, तरवां और मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने का बार्डर है। गुरुवार की सुबह रासेपुर बाजार के लोग नदी की तरफ गए तो खून से लतपथ महिला की लाश पर लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। सूचना मिलने पर चारो थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के चेहरे और गर्दन पर आठ वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। नदी के पुल पर खून के छींटे, चप्पल और चाकू पड़े होने और थोड़े दूर सलवार फेंके होने से अनुमान लगाया जा रहा कि आरोपी ने हत्या करने से पहले महिला से बलात्कार किया होगा। जिस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा कि हत्यारोपी या तो महिला का प्रेमी रहा होगा, या बदले की भावना से उसे अगवा कर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया होगा। एसपी सिटी सुभाष      चंद्र गंगवार ने बताया कि मेंहनगर थाने की पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही बलात्कार की पुष्टि होगी। मेंहनगर थाने की पुलिस महिला की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed