{"_id":"571fc07a4f1c1bff55a91c0a","slug":"jitendra-transaction-was-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन में हुई थी जितेंद्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन में हुई थी जितेंद्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी नगर डा. विपिन ताड़ा के नेतृत्व में तरवां, मेहनाजपुर और देवगांव कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तरवां थाने के बेला पुल के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फायर करते हुए उनके तीन साथी भाग निकले। गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से लूट के आभूषण, बाइक और असलहे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि तरवां बाजार में सराफा जितेंद्र सेठ की हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि इन बदमाशों का गिरोह है। ये देवगांव में लूट, मेहनाजपुर में हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिए हैं।
एसपी के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में शिवकुमार यादव गाजीपुर जिले के सादात थाने के सेमरौल गांव, दीपक राम गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाने के कैथवली और इसी जिले के सादात थाने के भंगारी पट्टी गांव निवासी दुर्गेश उर्फ राधे है। जबकि सादात थाने के मखदूमपुर गांव निवासी फिरोज पुत्र इलियास, इसी थाने के बड़ागांव निवासी अरविंद उर्फ नाटे और सैदपुर थाने के भीमापार हुसनैपुर गांव निवासी जनार्दन यादव भी शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। एसपी के अनुसार गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक किलो 850 ग्राम चांदी, 40 ग्राम सोने जैसी पीली धातु, तीन तमंचे, 20 कारतूस और तीन बाइक बरामद हुई हैं।
एसपी के अनुसार 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने तरवां बाजार में सराफा जितेंद्र सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर एसपी नगर बेला पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान फायर करते हुए तीन बदमाश भाग गए। जबकि तीन पकड़ लिए गए। बदमाशों ने जितेंद्र की हत्या के अलावा देवगांव कोतवाली के कलीचाबाद गांव के पास 12 अप्रैल की रात सराफा बंधुओं से लूट और 13 अप्रैल को मेहनाजपुर थाने के नोनीपुर गांव के पास युवा व्यवसायी की हत्या कर सामान लूट ले गए थे। एसपी नगर डा. विपिन ताडा ने बताया कि सराफा जितेंद्र सेठ के यहां लुटेरों ने करीब तीन लाख रुपये का आभूषण बेचा था। इसके कुछ पैसे रह गए थे, जिसे वह नहीं दे रहा था। सराफा के से नाराज होकर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।