{"_id":"59e25bb24f1c1b78548b7601","slug":"inmate-injured-in-injuries-fellow-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोली लगने से ईनामी घायल, साथी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में गोली लगने से ईनामी घायल, साथी फरार
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश के घायल होने के बाद जिला अस्पताल पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफीजपुर तिराहे के पास शनिवार की देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
उसकी तलाश की जा रही है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, बैग और पल्सर बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बदमाश ने कबूल किया कि तीन दिन पूर्व शहर के डीएवी बंधे के पास से हुए पांच लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल रहा है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने इस बदमाश की पुष्टि की है।
पुलिस की गोली से घायल बदमाश मित्तू उर्फ बालेश्वर मुसहर सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव का निवासी है। बालेश्वर अपने गांव में हुई एक हत्या का आरोपी था। इस मामले में दो माह पूर्व अदालत ने बालेश्वर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
फैसला आते ही वह लोगों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत ने डीजीपी को पत्र लिखा था। एसपी आजमगढ़ की तरफ से बालेश्वर के ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
शनिवार की देर शाम सात बजे के करीब शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह हाफीजपुर तिराहे पर खड़े होकर वाहन चेक कर रहे थे। इस दौरान एक बगैर नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उधर से गुजरे।
गाड़ी चलाने वाला हेलमेट पहना था। जबकि दूसरा पीछे बैठा हुआ था। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा की तो बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में बालेश्वर के पैर में गोली लग गई और बदमाश बाइक लेकर गिर गए।
पैर में गोली लगने से बालेश्वर भाग नहीं सका और उसे पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश के पास से एक पल्सर बाइक, तमंचा, कारतूस और बैग बरामद हुआ। बालेश्वर ने बताया कि बैग में लूट के 1.5 लाख रुपये हैं।
जिसे इसने 11 अक्तूबर को दिन दहाड़े शहर के डीएवी बंधे के पास से मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार निवासी राइस मिल मालिक बबलू जायसवाल के मुनीम संजय से लूटा था। बालेश्वर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज से उसके चेहरे का मिलान कर पुष्टि की।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से मित्तू उर्फ बालेश्वर मुसहर नामक बदमाश घायल हो गया। हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है। फैसले के बाद वह अदालत से चकमा देकर फरार हो गया था। बालेश्वर के ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम था। उसके पास से लूट के रुपये, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी