{"_id":"577957a74f1c1bf96f7f9f29","slug":"iftar-time-in-the-home-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार के समय घर में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इफ्तार के समय घर में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लूट
नगर पंचायत सरायमीर के नई बाजार मुहल्ले में रविवार की शाम इफ्तार के समय पांच बदमाश घर में घुस गए। लूटपाट करते हुए लाखों के गहने और कीमती समान समेटने लगे, तभी नौकरानी ने उन्हें देखकर शोर मचाया, उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ को आते देख बदमाश भाग गए। उधर कस्बेवासियों ने शोर सुनकर घेराबंदी करके दो बदमाशों को दबोच लिया। उनसे पिस्टल की मैंगजीन, चाकू और लूटे गए कुछ आभूषण बरामद हुए। भागने के दौरान बदमाशों की छुटी हुई बाइक को पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
नई बाजार मुहल्ला निवासी सुफियान अहमद दवा के थोक कारोबारी हैं। घर से थोड़ी दूर पर इनकी दूकान है। वे रविवार की शाम इफ्तारी करने के लिए घर गए। इसी बीच खुले गेट से पांच बदमाश घुस गए। घर में अलमारी आदि खंगलाते हुए कीमती सामान आभूषण आदि इकट्ठा करने लगे। तभी नौकरानी को बदमाशों की भनक लग गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग आए तो उनके आने की आवाज सुनकर बदमाश भागने लगे।
लोगों ने घेराबंदी करके पहले एक बदमाश बाद में दूसरे को दबोच लिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही बाकी बदमाशों की तलाशी की जा रही है। घरवालों ने बताया कि बदमाश 27 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल और आभूषण लेकर भाग गए हैं।