{"_id":"57bde90b4f1c1bf64ad4f566","slug":"grave-and-buried-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिससे कब्र खोदवाया, उसी को गाड़ दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिससे कब्र खोदवाया, उसी को गाड़ दिया
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कब्र से गायब हुई लाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थाना क्षेत्र के करिया का पूरा गांव में 13 अगस्त को गन्ने के खेत में गाड़ी गई किशोर की लाश की गुत्थी बुधवार को महराजगंज थाने की पुलिस ने सरदहां मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सुलझा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर की बहन से प्रेम करता था। लेकिन किशोर संबंध बनाने में आड़े आ रहा था। इसलिए आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से 31 जुलाई को चोरी का तार छिपाने के लिए किशोर से गन्ने के खेत में गड्ढा खोदवाया। शराब पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फावड़े से गर्दन पर वार कर हत्या कर उसकी लाश गड्ढे में तोप दिया।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवानंद यादव पुत्र तिलकधारी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 13 अगस्त को महराजगंज थाना क्षेत्र के करिया का पूरा गांव में स्थित गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दफनाई गई किशोर की लाश बरामद हुई थी। किशोर के जेब से पालीथीन में आधार कार्ड बरामद हुआ था। जिसके आधार पर उसकी पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गुलशन यादव पुत्र रामधनी के रुप में हुई।
गुलशन के घर वाले भी मौके से बरामद हुए चप्पल और कपड़े के आधार पर किया था। घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि 13 जुलाई को उसका बेटा पड़ोसी शिवानंद यादव के साथ साइकल पर बैठकर घर से निकला था। बीच-बीच में उससे फोन पर बात हुई थी, लेकिन 28 जुलाई से उसका फोन बंद हो गया। गुलशन के घर वालों ने बताया कि जिस दिन गुलशन की लाश मिली है। तभी से पड़ोसी शिवानंद भी लापता है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शक के आधार पर प्रभारी निरीक्षक महराजगंज शिशिर त्रिवेदी को शिवानंद की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक मुखबिर की सूचना पर शिवानंद को सरदहां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान शिवानंद ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि गुलशन की बहन से वह प्यार करता था। लेकिन गुलशन विरोध करता था। इसलिए वह गुलशन को रास्ते से हटाने के लिए बहकाकर अपने साथ ले गया। 15 दिनों तक तो वह गुलशन को नहरुमपुर गांव निवासी रिश्तेदार के घर रखा रहा और उससे घर फोन करवा दिया कि वह हापुड़ में नौकरी कर रहा है। लेकिन 31 जुलाई को शिवानंद प्रेमिका के भाई गुलशन को अपने साथ करिया का पूरा गांव ले गया।
चोरी का तार छिपाने के लिए गुलशन से गन्ने के खेत में गड्ढा खोदवाया। गुलशन गड्ढा खोद रहा था। इसबीच वह बाजार से शराब खरीद लाया। गुलशन को शिवानंद ने शराब पिला दिया। नशे में धुत गुलशन गड्डे में पैर कर जमीन पर लेट गया। इस दौरान शिवानंद फावड़े से तीन वार उसके गर्दन पर करके हत्या कर दिया और लाश दफना दिया।