{"_id":"596a575f4f1c1b386e8b47c9","slug":"gave-shoked-of-electrycity-curent-in-charge-of-theft-mobile-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के आरोप में लगाया करेंट वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी के आरोप में लगाया करेंट वीडियो वायरल
azamgarh
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mobile
विज्ञापन
सरायमीर। कस्बे में मोबाइल चोरी के आरोप में चोर की पिटाई और उसे करेंट लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। एसपी से शिकायत के बाद नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पठान टोला निवासी अदनान पुत्र अखलाख की कस्बे में कपड़े की दुकान है। आरोप है कि अदनान और साथियों ने 12 जुलाई की रात शिव कुमार पुत्र गोपालदास निवासी शेरवा को मोबाइल चोरी करने के शक में पकड़ लिया।
मारपीट के साथ ही उसे करेंट के शॉक दिए गए। इसकी वीडियो भी बनाई गई। इसके आरोपियों ने शिवकुमार को बदहवासी की हालत में छोड़ दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज किया गया। आरोपियों ने शनिवार को करेंट लगाने की वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वीडियो के साथ एसपी के पास पहुंच शिकायत की। इसके बाद शनिवार रात अदनान समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।