{"_id":"e0e83cca7133e0911c3d66299690c333","slug":"four-shops-two-houses-blown-millions-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दूकान, दो घरों से उड़ाए लाखों के सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दूकान, दो घरों से उड़ाए लाखों के सामान
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार रात चोरों ने चार दूकानों और दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और आभूषण साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ितों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए संबंधित थानों में तहरीर दी।
गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रामाश्रय सिंह स्कूल प्रबंधक हैं। गुरुवार की रात घर में चोर छत से रस्सी के सहारे आंगन में उतरे। तीन कमरों को खंगालते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। रामाश्रय ने बताया कि करीब तीन बजे घर में चोरों के आहट होने पर घर की एक महिला जगी। लेकिन चोर ईंट से सिर कूच देने की धमकी देते हुए उसे शांत करा दिया। बगल वाले कमरे में सो रहे उनके भतीजे ने फोन कर सूचना दी। जब तक लोग सक्रिय होते चोर घर से कुछ दूर पर खड़ी स्कार्पियो में बैठकर भाग गए।
दूसरी घटना में अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गांव निवासी विनोद सिंह की कलवरिया बाजार में मेडिकल स्टोर की दूकान को चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार की रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर से 40 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
बाजार वासियों की मानें तो चोर बोलेरो में सवार होकर आए थे।जहानागंज संवाददाता के अनुसार जहानागंज थाने के रामपुर बाजार निवासी बृजेश गुप्ता किराना सामानों के थोक विक्रेता हैं। गुरुवार की रात चोर शटर का ताला काटकर भीतर घुसे। अंदर से एक हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहबरपुर थाने के भिलौली ऐमा गांव निवासी शेरअली पुत्र रज्जब के घर में गुरुवार की रात चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे। भीतर से पांच हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी मोहम्मद यूसुफ गंभीरपुर थाने के बिंद्राबाजार में किराए का कमरा लेकर कपड़े की दूकान खोले हैं। गुरुवार की रात चोर दूकान के पीछे नकब लगाकर भीतर दाखिल हुए। 20 हजार रुपये नगद और 45 हजार रुपये मूल्य के कपड़े चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह पीड़ित को आसपास के दूकानदारों ने सूचना दी। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार तहबरपुर थाने के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी अविनाश गुप्ता की टीकापुर बाजार में मोबाइल की दूकान है। गुरुवार की रात चोर दूकान के शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। दस हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये मूल्य के नई मोबाइल, रिचार्ज कूपन और कीमती सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।