फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Feuds often been over the ground assault

रंजिश और जमीन को लेकर हुई मारपीट

Fri, 05 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 05 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Feuds often been over the ground assault
 बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश के चलते मनबढ़ ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीटकर चार लोगों को घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर दरवाजे के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रात में पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजवाया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


चंद्रजीत सरोज (60) की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। बुधवार की रात करीब दस बजे चंद्रजीत परिवार के साथ कहीं से घर लौट रहा था। चंद्रजीत ने बताया कि गांव के पास उसकी कार पहुंची तो रास्ते में विपक्ष के कुछ लोग रास्ता रोके खड़े थे। काफी मशक्कत के बाद लोग रास्ते से हटे तो वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग अभी नाश्ता, पानी का इंतजाम कर ही रहे थे कि विपक्षी गोलबंद होकर चंद्रजीत के दरवाजे पर पहुंच गए। घर में घुसकर चंद्रजीत के अलावा रमेश सरोज (35), हीरालाल (48) और आशा देवी (35) को मारपीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि मनबढ़ परिवार के लोगों को घायल करने के बाद घर में तोड़फोड़ किए और बाहर खड़ी कार के शीशे आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाई। एसओ बरदह जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed