फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electoral battle

चुनावी रंजिश, नाली के विवाद में मारपीट

Tue, 14 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 14 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electoral battle
चुनावी रंजिश, नाली के विवाद में मारपीट
बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना और मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत बाजार में सोमवार को नाली का विवाद और चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से 18 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल होने वालों में एक भाजपा के मेंहनगर मंडल प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी भाजपा नेता छोटेलाल मौर्य (55) की देवइत बाजार में बीज की दूकान है। सोमवार को दिन में ढाई बजे छोटेलाल मौर्य अपनी दूकान पर थे। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और चुनावी रंजिश के चलतेे छोटेलाल को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया और इनकी मारुति कार तोड़ डाले। घटना की जानकारी होने पर छोटेलाल के परिवार के विश्वनाथ (70), कैलाश (40), रामलाल (52), घनश्याम (42), किशन (12), रामधारी (56) मौके पर पहुंचे। मनबढ़ों ने इन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। सभी को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डाक्टर ने छोटेलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में छोटेलाल के परिवार के संजय मौर्य ने गांव के कैलाश यादव, उदयभान यादव, रामा यादव, मनदेव यादव, बित्तन यादव, जुलाई यादव, दिनेश यादव सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से फूलचंद (45), लुरखुर (70), कुन्तादेवी (65), रामफेर (50), चन्द्रमती (45), रामदेव (50), गुलशन (18), कविता (18), तथा दूसरे पक्ष से विजय बहादुर (26), प्रभाष (33), मनोज कुमार (35) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी बरदह में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने फूलचंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed