फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During the feast the young man had shot injured

दावत के दौरान चली गोली से युवक घायल

Sun, 24 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
During the feast the young man had shot injured
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया स्थित स्कूल में शनिवार रात दावत के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से एक युवक घायल हो गया। उसे नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया स्थित स्कूल में शनिवार को सपा नेता पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव की ओर से दावत दी गई थी। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल थे। दावत में शामिल होने के लिए रौनापार थाना क्षेत्र के सोन गांव निवासी मुहम्मद मिजान (19) पुत्र मुहम्मद सुल्तान, ओढ़रा गांव निवासी उधम सिंह पुत्र भगवती सिंह के साथ गया था।
विज्ञापन



साथ में उसके गांव का ही एक और युवक विस्मिल्ला पुत्र महमूद भी गया था। सभी एक गाड़ी से दावत में पहुंचे। गाड़ी मालिक उधम सिंह ने गाड़ी से उतरने से पहले अपनी लाइसेंसी पिस्टल अनिल मौर्या पुत्र छोटेलाल को थमा दी और वह खाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी में अनिल के साथ मिजान और बिस्मिल्ला बैठे थे। अनिल ने बताया कि विस्मिल्ला ने उससे पिस्टल ले ली और साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच पिस्टल से गोली चली मिजान को जा लगी। गोली की आवाज सुन वहां अफरातफरी मच गई।



मिजान को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल खोखा बरामद करने के साथ ही अनिल मौर्य को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed