फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demolition robbery, deployed in the shop

दूकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट, फोर्स तैनात

Sun, 16 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demolition robbery, deployed in the shop
दुर्घटनास्थल पर लगी पुलिस फोर्स
बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा बाजार में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल और दवा की दूकान में रविवार की दोपहर मनबढ़ों ने दूकानदार को पीटा, तोडफ़ोड़कर सामान नष्टकर दिया और छह हजार रुपये लूट लिया। बाजार में तनाव पैदा हो गया। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। 13 नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कारण चुनावी रंजिश बताया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


महुजा नेवादा गांव निवासी उमेश राय की गांव के बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल और मेडिकल स्टोर है। रविवार की दोपहर करीब बारह बजे दूकान पर उमेश राय का बेटा अंकुर और भतीजा सोनू बैठा हुआ था। तभी तुंगी रसूलपुर गांव के रहने वाले तमाम युवक उसके दूकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दूकान पर बैठे अंकुर, सोनू को लात, घूसोंसे पीटकर दूकान में तोडफ़ोड़करने लगे। इस दौरान मनबढ़ छह हजार रुपये भी लूट लिया। भीड़ भाड़ वाले इलाके में इस प्रकार की घटना होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर बरदह, देवगांव और दीदारगंज थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में पुलिस देख आरोपीगण फरार हो गए। घटना के संबंध में उमेश राय ने तहरीर देकर तुंगी रशूलपुर गांव निवासी प्रमोद राजभर, अजय, अंधू, पन्नू, मन्नू, डब्बू सहित 13 लोगों को नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ लालगंज श्यामनरायण ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed