फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demands are not performing students

मांगें पूरी न होने पर छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Demands are not performing students
बिजली कटौती के विरोध में नगर के आजमगढ़ तिराहा स्थित भीटी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात हंगामा करते लोग।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबालपुर सहना नाऊपुर के बीटेक के करीब 400 छात्र देर रात साढ़े नौ बजे देवगांव कोतवाली पहुंचे और शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की          मांग की। 
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगा कि हम में से कई को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बुलाया जाता है।

कॉलेज प्रशासन की उदासीनता के कारण अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। पूरी फीस जमा करा ली गई है लेकिन उन्हें आज तक हॉस्टल नहीं दिया गया। हमलोग बरामदे और क्लासरूम में सोते हैं। उन्होंने भोजन खराब होने की भी शिकायत की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती, वे क्लास नहीं लेेंगे।
विज्ञापन


अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो वे चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कुछ शिक्षकों के स्थानांतरण की भी मांग की। देर रात तक मौके पर मौजूद पुलिस छात्रों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने शिक्षकों पर जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने की शिकायत की है। उनका आरोप है भी कॉलेज में गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं मिलता है। अध्यापकों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। उनका शिकायती पत्र मिला है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  -जैनेंद्र सिंह, एसडीएम लालगंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed