फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crook ran up firing at police bike

पुलिस पर फायरिंग कर बाइक छोड़ भागे बदमाश

Thu, 07 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crook ran up firing at police bike
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाश ट्रक लूटने की नीयत से खलासी को बंधक बना लिए। तभी पुलिस के पहुंच जाने से बदमाशों अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकें। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायर कर भाग गए। उनकी बाइक कब्जे में लेकर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है। खलासी  को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसओ कंधरापुर दीनानाथ पांडेय के अनुसार, खलासी मो. कलीम पुत्र सिद्धीकी कौशांबी जिले के करारी बाजार का निवासी है। उसके मुहल्ले का एक युवक ट्रक चलाता है। मंगलवार को इलाहाबाद से माल लादकर वे गोरखपुर जा रहे थे। कंधरापुर थाने के सेहदा जंगल के पास रात पौने 11 बजे पीछे से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक के न रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। भयभीत चालक ने ट्रक रोका और भाग गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने कलीम को पकड़ लिया। उसे पीटकर रुपये के बारे में पूछ ही रहे थे कि गश्त पर निकली पुलिस की जीप देख वे कलीम को अपनी बाइक पर बैठाकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा कर लिए। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा के साथ शहर कोतवाली, कप्तानगंज, बिलरियागंज, महराजगंज आदि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के घेेराबंदी करने पर बदमाश अपनी बाइक और बंधक बनाए गए खलासी मो. कलीम को छोड़कर फरार हो गए। दूसरी तरफ गोलियों की तड़तड़ाहट से गांववालों में दहशत मच गई। पुलिस करीब दो घंटे तक आसपास के गांवों में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी डा. विपिन ताडा ने बताया कि बदमाशों की एक बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस उसके जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed