फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Code extracted from the ATM asking 1.68 million

कोड पूछकर एटीएम से निकाले 1.68 लाख

Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Code extracted from the ATM asking 1.68 million
एटीएम तोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक की बहू से जालसाजों ने एटीएम का कोड और कार्ड का नंबर पूछकर उनके खाते से विभिन्न तिथियों में 1.68 लाख रुपये की खरीदारी की। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन


ठेकमा बाजार निवासी रामबचन लाल श्रीवास्तव सेवानिवृत्त प्रवक्ता हैं। रामबचन के मुताबिक करीब 20 दिन पूर्व उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन उनकी बहू अर्चना श्रीवास्तव ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपने आप को स्टेट बैंक का मैनेजर बताया और रिनुवल करने के लिए एटीएम का गुप्त कोड और कार्ड का नंबर पूछा।
विज्ञापन


बैंक अधिकारी समझकर अर्चना ने उसे कोड आर कार्ड नंबर बता दिया। इसके बाद जब मंगलवार को रामबचन खाते से 25 हजार रुपये निकालने गया तो उन्हें बैलेंस महज 12 हजार रुपये ही दिखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बुधवार को बैंक पहुंचकर खाते का रिकार्ड निकलवाया तो पता चला कि जालसाज विभिन्न शहरों से अलग-अलग तिथियों में 1.68 लाख रुपये की खरीदारी कर ली है। एसओ अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed