{"_id":"5cdaef67bdec220764028762","slug":"clash-between-two-side-in-azamgarh-during-six-phase-election-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: मतदान के दौरान हुई थी मारपीट, जान से मारने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: मतदान के दौरान हुई थी मारपीट, जान से मारने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज
Tue, 14 May 2019 10:20 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 14 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण में आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मतदान के दौरान लोगों से मारपीट की थी। अब ये मामला राजनीतिक रूप ले चुका है।
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के नुरपुर उर्फ भंवरपुर गांव में हो रहे मतदान के दौरान 12 मई को हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में घटना के बाद एक पक्ष की ओर से 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं इसी मामले में सोमवार को दूसरे पक्ष की तरफ से नौ लोगों को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। सोमवार को तरवां थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराने वाला अतीस सिंह पुत्र प्रसिद्ध क्षेत्र के नुरपुर उर्फ भंवरपुर गांव का निवासी है। उसने गांव के बृजेश कुमार, रामआसरे, कैलाश, चंद्रप्रकाश, जगत, शोभनाथ, हिल्लन राम, नवनीत, गोविंद, रामकृत को नामजद और दस अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि 12 मई को वोट डालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज मनबढ़ों (बदमाशों) ने उसे गांव में अकेले पाकर रोक लिया और जान मारने के उद्देश्य से तमंचे से फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली मिस हो गई। इस पर मनबढ़ों ने तमंचे की मुठिया से सिर पर हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां लोग पहुंच गए। भीड़ आने पर आरोपी फरार हो गए। भागते समय इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos
इसी मामले में रविवार को ही दूसरे पक्ष का हिल्लन राम तहरीर देकर अतीस सिंह सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए मारपीट, दलित उत्पीड़न एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।