{"_id":"5ced1040bdec220781489b92","slug":"cash-loot-on-shot-gun-in-ahraula-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क रोक मार दी गोली, लूट ले गए पूरा कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीच सड़क रोक मार दी गोली, लूट ले गए पूरा कैश
Tue, 28 May 2019 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 May 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और उससे कैश लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल की स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई। घटना के बाबत पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 35 वर्षीय सलमान पुत्र सेराज अहमद मकान बनवा रहा है। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदारों से पैसे की व्यवस्था की थी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार ने सोमवार की सुबह उसे पैसा देने के लिए बुलाया था। सलमान बाइक से रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन
रिश्तेदार से 1.30 लाख रुपये लेकर जेब में रखकर बाइक से वापस लौट रहा था। अभी वह बरामदपुर पुल के पास ही पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर खड़े एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। सलमान जब नहीं रुका तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों की एक गोली गाड़ी पर लगी तो दूसरी उसके हाथ में लगी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके जेब में रखे 1.30 लाख रुपये, मोबाइल और बाइक की चाभी निकल ली और असलहा लहराते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सीओ बूढ़नपुर रामजनम ने बताया कि घटनस्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई घटना के होने की बात नहीं बता रहा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।