फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Businessman robbed of Rs 30 lakh from Azamgarh

आजमगढ़ में व्यवसायी से 30 लाख की लूट

Wed, 17 Aug 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 17 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अतरौलिया बाजार में मंगलवार को दिन में 11 बजे बैंक में रुपये जमा करने जा रहे किराना व्यवसायी को तमंचे से भयभीत कर बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से 30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद लुटेरे अहरौला बाजार की तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर एसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ मौके पर पहुंच गए । जिले में जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई घटना से कारोबारियों में दहशत है। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अतरौलिया बाजार निवासी अजय कुमार कसौधन किराना के थोक व्यवसायी हैं। उनके पास एक नामी कंपनी की एजेंसी है। एजेंसी आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले में माल सप्लाई करती है। तीन दिन की बंदी के बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर अजय के छोटे भाई अशोक कुमार कसौधन एक बैग में 30 लाख रुपये लेकर बाइक से स्टेट बैंक की अतरौलिया शाखा के लिए रवाना हुए ।
विज्ञापन


वह शांति नगर चौक से करीब सौ मीटर आगे बढ़े तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। अशोक ने जैसे ही बाइक रोकी बदमाशों ने अशोक को तमंचा सटा दिया और बाइक की चाबी और रुपये भरा बैग छीनकर अहरौला के मदिया पार की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ बूढ़नपुर उमेशनाथ मिश्र कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। भुक्तभोगी अशोक ने बताया कि वह कस्बे के शांति नगर चौक के पास पहुंचे तो वहां एक युवक खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक की नजर युवक से मिली लेकिन वह उसे देखते हुए चला गया। महज सौ मीटर आगे बढ़ा तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक वही युवक चला रहा था जिसे उन्होंने चौक पर देखा था। उन्होंने सोचा कि वह कोई बात करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने बाइक रोक दी तभी एक बदमाश ने उन्हें तमंचा सटा दिया और बाइक की चाबी और रुपये का बैग लेकर फरार हो गए। सीओ बूढऩपुर उमेशनाथ मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed