{"_id":"572107ea4f1c1b6907a923ae","slug":"businessman-robbed-of-52-thousand-and-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से लूटे 52 हजार और चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से लूटे 52 हजार और चेन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तगादा कर घर लौट रहे बिस्किट व्यवसायी को बुधवार की शाम तमंचे से भयभीतकर बदमाशों ने उसके पास मौजूद 52 हजार रुपया नगद और करीब 60 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन लूट ले गए। लुटेरे एक बाइक पर दो की संख्या में सवार थे। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी बाग के पास हुई इस घटना की सूचना मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी।
सरायमीर कस्बे में स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सुशील बरनवाल पुत्र सत्यनारायण किराना और बिस्किट के थोक कारोबारी हैं। निजी पिकअप से क्षेत्र में सामानों की सप्लाई करते हैं और दिए गए सामानों का दाम तगादा कर वसूलते हैं।
बुधवार की सुबह सुशील अपनी पिकअप से अतरौलिया बाजार की तरफ से सप्लाई और तगादा करने गए हुए थे। वहां से लौटते समय शाम करीब चार बजे जैसे ही पिकअप अहरौला थाने के सजनी बाग के समीप पहुंची, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश ओवरटेक किए और चालक को तमंचा लहराते हुए गाड़ी रोकने का इशारा किया। भयभीत चालक ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
बदमाश अपनी बाइक से उतरे सुशील और उसके चालक के कनपटी पर तमंचा सटाकर मौजूद 52 हजार रुपया नगद, सुशील के गले से 60 हजार रुपये का चेन लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश जिधर से आए थे, उधर भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचकर सूचना दी। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।