फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus collision killed woman , son injured

बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Bus collision killed woman , son injured
कार ने चार को कुचला - फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं बनाए था। स्थानीय डाक्टर के यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के समय मां-बेटे जौनपुर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआरा खुर्द गांव निवासी राजमती देवी (60) पत्नी स्व. भारत राम शनिवार की सुबह अपने बेटे चंद्रशेखर की बाइक पर बैठकर दवा लेने के लिए जौनपुर शहर गई हुई थी। वहां से दवा लेकर मां-बेटे घर लौट रहे थे। जैसे ही बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास पहुंचे कि उधर से जौनपुर जाने वाली प्राइवेट बस तेज गति से गुजरी।
विज्ञापन


बस की गति इतनी तेज थी जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और उसकी चपेट में आने से चंद्रशेखर की बाइक लेकर गिर गया। बस की टक्कर से राजमती को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग जब तक दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि राजमती की मौत हो गई। उसका बेटे चंद्रशेखर का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। उधर घटना को अंजाम देकर भाग रहे बस चालक को लोगों ने पीछाकर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक और बस को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed