फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullet extracted from the abdomen , both legs are not working on

पेट से गोली निकाली पर दोनों पैर नहीं कर रहे काम

Thu, 17 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bullet extracted from the abdomen , both legs are not working on
 पचास हजार का इनामी बदमाश समझकर पुलिस ने बुधवार को तौफीक (22) को गोली मार दी थी। वाराणसी के एक चिकित्सालय में आपरेशन के बाद पेट से गोली निकाल ली गई, लेकिन उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बरदह के मोहम्मदपुर फेटी गांव के अबुलैस का पुत्र तौफीक बुधवार को बाइक से फूलपुर के मुड़ियार गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था।

उधर, सुल्तानपुर की क्राइम ब्रांच टीम सुल्तानपुर के 50 हजार के इनामी सागर यादव का पीछा करते हुए आ रही थी। तौफीक जैसे ही सरायमीर स्थित सूर्या ढाबे के पास पहुंचा, कार सवार स्वाट टीम ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे कार में लेकर सुल्तानपुर जाने लगी।
विज्ञापन


सूचना जब फूलपुर पुलिस को हुई तो उसने कार सवारों को दबोच लिया। सच का पता चलने पर आनन-फानन में पुलिस ने तौफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। यहां बुधवार की देर रात तक चले आपरेशन में डाक्टरों ने उसकी आंत और लिवर को क्षतिग्रस्त करते हुए छाती के बीच फंसी गोली निकाल दी, लेकिन इसके साथ ही उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौफीक को जिस वक्त वाराणसी ले जाया जा रहा था, उसने घरवालों को बताया कि फूलपुर पार करते ही कार सवार पुलिस अफसरों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। जब वह उठकर जाने लगा तो उसकी पीठ में गोली मार दी और उसे कार में लेकर जाने लगे। इस मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद इमरान, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed