फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozers run on illegal buildings

अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

Sun, 14 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal buildings
अवैध भवनों पर चला बुलडोजर
बर्जला गांगेपुर में खलिहान की जमीन पर बनाए गए नौ भवनों को हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को सगड़ी तहसील प्रशासन ने बुजडोजर चलवाकर जमीदोंज करा दिया। कार्रवाई के समय भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। हालांकि प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन


गांगेपुर में खलिहान की जमीन पर नौ लोगों ने भवन का निर्माण करा रखा था। इसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट ने खलिहान की जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया था। इस पर अमल करते हुए रविवार की सुबह 11:00 बजे के करीब तहसीलदार हीरालाल रौनापार, बिलरियागंज, महराजगंज और जीयनपुर थाने की पुलिस और पीएसी के साथ बर्जला गांगेपुर की दलित बस्ती में पहुंचे। उन्होंने खलिहान की जमीन पर बने अवैध मकानों को चार जेसीबी के सहारे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


भवन ध्वस्त करने से पहले सामान को सुरक्षित निकाल लेने का मौका दिया गया। भवन मालिकों ने अपना सारा सामान बाहर कर दिया। पुलिस बल के बीच तहसील प्रशासन ने एक-एक कर कुल नौ अवैध भवनों को ध्वस्त करा दिया। महिलाओं ने पुलिस जीप रोककर प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रशासन के आगे अतिक्रमणकारियों की एक भी नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर तहसीलदार हीरालाल ने पति राम पुत्र दुब्बर मुक्तिदेव पुत्र सौदागर, चनवता पत्नी रामपति, श्यामलाल और दीपचंद पुत्रगण सिद्धू, तप्पे राम पुत्र हरदेव, रामनाथ हरिनाथ शिवनाथ पुत्रगण बद्री का बना पक्का मकान को गिरवा दिया। वहीं, तहसीलदार हीरालाल ने कहा कि जिस पीड़ित के पास मकान बनवाने के लिए जमीन नहीं रहेगी, उसे ग्रामसभा की जमीन का आवंटन करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed