{"_id":"01b78a92c48f72079b4b583730c41117","slug":"brother-in-law-shot-flew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साले को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साले को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा गांव में मंगलवार की शाम जीजा ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह बहन को पिटाई से बचा रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
देवरिया के मदनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी युवक के साथ की है। उसके साथ उसका भाई भी रहता था। मंगलवार की शाम किसी बात से नाराज होकर युवक अपनी पत्नी की पिटाई करने लगा। ऐसे में भाई से रहा न गया और वह बीच-बचाव करने लगा।
यह बात उसके जीजा को नागवार लगी। उसने घर में रखे अवैध असलहे से अपने साले के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।