{"_id":"5783e54a4f1c1b0f7913d923","slug":"bride-to-be-by-vida-soldier-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन विदा कराकर जा रहे सिपाही को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन विदा कराकर जा रहे सिपाही को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिपाही को लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी कर दुल्हन लेकर लौट रहे सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह जहानागंज थाना क्षेत्र के पुनर्जी पुल के पास लूट लिया। दो बाइक पर सवार बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। सभी हेलमेट लगाए हुए थे। अपराधी सिपाही और उसकी पत्नी के पास से आठ हजार रुपये नकद और चार लाख रुपये के आभूषण लूटकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप है। जहानागंज और मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस बदमाशों की धरपकड़ करने की बजाय तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जहानागंज थाने की पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पिटोखर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र हरिमन यादव कुशीनगर जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं। राजेश की शादी रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी जर्नादन यादव की बेटी सविता के साथ तय थी। सोमवार को राजेश अपनी दुल्हन सविता को विदा कराकर घर के लिए चल दिया। राजेश के बारात में शामिल लोग सठियांव रास्ते से घर के लिए निकले। जबकि राजेश की कार जहानागंज बाजार की तरफ से जा रही थी।
कार में दुल्हा, दुल्हन के अलावा कार चालक और एक किशोर बैठा हुआ था। सुबह सात बजे जैसे ही यह लोग पुनर्जी पुल के पास पहुंचे कि मऊ की तरफ से दो पल्सर बाइक पर सवार चार बदमाश आगे से कार रोक लिए। सभी बदमाश असलहा दिखाते हुए दरवाजा खोलने का इशारा किए लेकिन कार का दरवाजा नहीं खुला तो तमंचे के बट से कार के आगे का शीशा तोड़ कर दरवाजा खोल लिए।
विज्ञापन
बदमाश राजेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकेे पास से दो सोने की चेन, तीन अंगूठी निकाल लिए। जबकि सविता से पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक हार, एक चेन और आठ हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। सभी बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद राजेश ने घर वालों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पर जहानागंज और मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्र से सटा होने की वजह से पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही राजेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ मोहम्मदाबाद से घटनाक्रम और अपराधियों के चाल चलन पर चर्चा की गई।
वाहन का रास्ता बदलने पर अपनों पर शक ः जहानागंज थाना क्षेत्र के पुनर्जी पुल के पास सोमवार की सुबह नवदंपती के साथ हुई लूट की घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस सुराग तलाशने के लिए कार चालक सहित अन्य बारातियों से पूछताछ कर रही है। बदमाशों के हेलमेट पहनने और दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का रास्ता बदलने को लेकर पुलिस को संदेह है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए मऊ और आजमगढ़ के ऐसे अपराधियों का भी रिकार्ड खंगाल रही, जो इस तरह से घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं।
सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार में दुल्हा, दुल्हन के अलावा कार चालक और एक किशोर बैठा हुआ था। पुनर्जी पुल के पास सामने से आए बदमाशों ने कार रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया। यही बात शक पैदा कर रही है क्योंकि बारात विदा होने के बाद सभी गाड़ियां एक साथ रवाना हुईं लेकिन बाराती सठियांव वाले रास्ते से गए। जबकि दूल्हा, दुल्हन की गाड़ी दूसरे रास्ते पर मुड़ गई। इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले सभी चारों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। आमतौर पर दोपहिया पर चालक के अलावा पीछे बैठे लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं।
ऐसे में यह संदेह हो रहा है कि कहीं चारों ने पूर्व नियोजित ढंग से घटना को अंजाम तो नहीं दिलाया गया। सीओ ने बताया कि गुत्थी सुलझाने के लिए कार चालक और कुछ संदिग्ध बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, मऊ और आजमगढ़ के ऐसे बदमाशों का भी रिकार्ड और लोकेशन खंगाला जा रहा, जो इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं।